रायबरेली में अज्ञात चोरो के हौसले बुलंद शटर तोड़ दुकान में घुसे चोर
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली-क्षेत्र में एक बार फिर शटर तोड़ गिरोह की सक्रियता से व्यापारियों में दहशत है। कस्बे के ऊंचाहार रोड स्थित एक किराना दुकान का है, जहां अज्ञात चोर शटर तोड़कर चोरी की नीयत से दुकान में घुस गए।
हालांकि रात्रि गश्त पर मौजूद पुलिस को देखकर चोर मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस उनके सामने से भागते चोरों को पकड़ने में नाकाम रही।
आठ जनवरी की रात मानिकपुर रोड स्थित थोक व्यापारी दिनेश अग्रहरि की दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोर करीब 80 हजार रुपये की नकदी पार कर ले गए थे। वहीं एक सप्ताह पूर्व पुरानी सब्जी मंडी स्थित अनवर किराना की दुकान में भी चोरों ने शटर तोड़कर चोरी का प्रयास किया था, लेकिन पड़ोसियों की आहट से चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके और मौके से फरार हो गए।
शटर तोड़कर घुसे अंदर
शनिवार की रात ऊंचाहार मार्ग स्थित मार्केट में राकेश जैन की किराना दुकान का शटर तोड़कर अज्ञात चोर अंदर घुस गए। व्यवसायी के अनुसार रात्रि गश्त पर मौजूद पुलिस की सक्रियता के चलते चोर चोरी करने में सफल नहीं हो सके और पीछे के रास्ते से भाग निकले।
हालांकि, गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों ने चोरों का पीछा कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय व्यापारियों में रोष व्याप्त है और उन्होंने रात्रि गश्त को और प्रभावी बनाने की मांग की है।

rexpress 