रायबरेली-तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी माँ-बेटी को रौंदा, मौके पर हुई मौत

रायबरेली-तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी माँ-बेटी को रौंदा, मौके पर हुई मौत

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


महाराजगंज रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत महाराजगंज रायबरेली संपर्क मार्ग पर थुलवासा गांव के पास बुधवार की सुबह तकरीबन 9:00 बजे के आसपास उस समय कोहराम मच गया, जब सड़क किनारे खड़ी मां व बेटी को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने रौद दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतका माँ बिटान मौर्या पत्नी रामराज मौर्या उम्र 35 वर्ष, जो कि थुलवासा गांव में  अपने परिवार के साथ किराए के मकान पर रहती थी। बुधवार सुबह 9:00 बजे के आसपास वह अपनी बेटी अनुष्का मौर्या पुत्री रामराज मौर्या उम्र 15 वर्ष को स्कूल छोड़ने के लिए आई हुई थी, क्योंकि उनकी दो बेटियां साइकिल से स्कूल जा रही थी। जैसे ही वह अपनी मृतका बेटी अनुष्का के साथ सड़क मार्ग के किनारे पहुंची, तभी महाराजगंज से रायबरेली की तरफ जा रहे हैं एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उन दोनों मां बेटियों को रौद दिया, जिससे उन दोनो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं आसपास मौजूद लोगों के द्वारा तसल्ली के लिए दोनों को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महाराजगंज पहुंचाया गया। जहां मौजूद डॉक्टर ने उन दोनो को  प्राथमिक परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। वहीं मौके पर मौजूद लोगों के द्वारा ट्रक चालक को मय वाहन समेत पकड़कर सूचना पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस बाबत थाना प्रभारी जगदीश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी प्राप्त हुई है, दोनों मृतका मां व बेटी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही ट्रक चालक को मय वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की विधिक कार्यवाही की जा रही है।