रायबरेली-सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के इंतजार में भटके ग्रामीण, घंटों किया इंतजार

रायबरेली-सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के इंतजार में भटके ग्रामीण, घंटों किया इंतजार

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


हरचंदपुर रायबरेली- सरकारी नोटिस मिलने के बाद बाला गांव से पहुंचे दर्जनों ग्रामीणों को उस समय भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, जब सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (AERO) अपने कार्यालय से नदारद मिले। हालांकि कुछ समय बाद ए ई आरओ के आने पर लोगों की समस्याओं पर कार्यवाही शुरू हुई। निर्वाचन संबंधी कार्यों और दस्तावेजों के सत्यापन के लिए प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को औपचारिक नोटिस जारी किए गए थे। नोटिस में दिए गए समय और निर्देशानुसार जब बाला  गांव के बूथ संख्या 349 के  ग्रामीण सुबह 09 बजे खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पहुंचे तो खंड शिक्षा अधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अश्वनी कुमार गुप्ता मौजूद नही थे। जिससे ग्रामीणों को इधर उधर भटकना पड़ा।दोपहर में जब सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय पहुंचे तो लोगों की समस्याओं के निस्तारण का कार्य शुरू हुआ।