रायबरेली-नल टूटा या खजाना फूटा? सांडबरा की ग्राम पंचायत में लाखों का खेल

रायबरेली-नल टूटा या खजाना फूटा? सांडबरा की ग्राम पंचायत में लाखों का खेल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली-नाम भर की ग्राम पंचायत में भ्रष्टाचार का आरोप,नल मरम्मत के नाम पर लाखों का भुगतान

रायबरेली के डलमऊ ब्लॉक अंतर्गत सांडबरा ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत में नल मरम्मत के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान कराया गया, जबकि धरातल पर कार्य बेहद कम दिखाई दे रहे हैं। मामले को लेकर गांव में चर्चा तेज हो गई है और लोग जांच की मांग कर रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम प्रधान द्वारा अपने कार्यकाल में सरकारी धन का जमकर उपयोग किया गया। आरोप है कि पंचायत के विकास कार्यों और योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के बजाय प्रधान के परिवार और करीबी लोगों को प्राथमिकता दी गई। इससे गांव के कई पात्र लोग योजनाओं के लाभ से वंचित रह गए।
बताया जा रहा है कि पंचायत में हैंडपंप और नल मरम्मत के नाम पर भारी रकम खर्च दिखाई गई है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर एक ही ग्राम पंचायत में नल मरम्मत पर लाखों रुपये कैसे खर्च हो गए। गांव के लोगों का आरोप है कि कई स्थानों पर पुराने कार्यों को ही कागजों में नया दिखाकर भुगतान निकाल लिया गया।
मामले को लेकर ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से जांच कर कार्रवाई की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि निष्पक्ष जांच कराई जाए तो पंचायत में हुए कथित घोटाले की सच्चाई सामने आ सकती है। वहीं अभी तक प्रशासन की ओर से मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।