रायबरेली-मामूली कहासुनी में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
मामूली कहासुनी में चले लाठी-डंडे, वीडियो वायरल
रायबरेली-डलमऊ क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने उस समय हिंसक रूप ले लिया, जब दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार मुराईबाग मुख्य चौराहे से कुछ दूरी पर डलमऊ रोड पर किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
मारपीट के दौरान कुछ महिलाएं बीच-बचाव करती नजर आईं, लेकिन दोनों पक्षों के लोग लगातार भिड़ते रहे। इसी दौरान किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया मामले में थाना प्रभारी राघवन सिंह ने बताया कि दुकान में तोड़फोड़ की गई थी। इस संबंध में एनसीआर दर्ज कर ली गई है तथा तोड़फोड़ करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

rexpress 