रायबरेली-साइबर ठगी के वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-साइबर ठगी के वांछित दो अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली। दिनांक 18 अप्रैल 2026 को सूर्यभान सिंह के द्वारा थाना कोतवाली नगर पर प्रार्थना पत्र देकर बताया गया कि ठगो द्वारा उन्हे व उनकी पत्नी को डिजिटल अरेस्ट रखते हुए आरटीजीएस के माध्यम से विभिन्न खातों में पैसा हस्तांतरित करवा दिया गया। इसके संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मुकदमा अपराध संख्या 94/2026 धारा 318(4)/319(4) बीएनएस व धारा 67 आईटी एक्ट अभियोग पंजीकृत किया गया तथा अकाउंट को होल्ड करवा दिया गया। घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमें गठित की गई। विवेचना के क्रम में धारा 61(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी तथा धारा 67 आईटी एक्ट की धारा 66 (डी) आईटी एक्ट में तरमीम किया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रवि कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रायबरेली आलोक सिंह के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के नेतृत्व में दिनांक 6 मई 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली नगर पुलिस के द्वारा मुकदमा उपरोक्त में वांछित प्रकाश में आए अभियुक्त बंटू सिंह पुत्र सुखबीर निवासी वनैल थाना पहासों जिला बुलंदशहर को बस स्टेशन के पास से तथा युवराज सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी ग्राम बरवाला थाना कैलाश खेड़ा जिला उधम सिंह नगर राज्य उत्तराखंड को थाना क्षेत्र के सई नदी घाट के पास से नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। उक्त मुकदमा अपराध संख्या में पूर्व में तीन अभियुक्त गिरफ्तार किया जा चुके हैं। जिनके विरुद्ध कार्यवाही की जा चुकी है। अभियुक्तगणों को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह, अतिरिक्त निरीक्षक जितेंद्र कुमार ओझा, उप निरीक्षक अतुल मावी, उप निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी अमरेश कुमार, आरक्षी देवेंद्र आरक्षी आशू की महती भूमिका रही।