रायबरेली-सब्जी मंडी में मामूली कहासुनी में दो पक्षों में जमकर मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली- शहर की सब्जी मंडी में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोगों के बीच लात-घूंसे चलने लगे, जिससे मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि फल बेचने वाले दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर टूट पड़े और काफी देर तक मारपीट होती रही।
घटना का पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। वीडियो में दोनों पक्षों के लोगों को आपस में मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।

rexpress 