रायबरेली-योग साधक छात्र को साइकिल भेंट कर मातृभूमि सेवा मिशन ने रचा अनुकरणीय उदाहरण

रायबरेली-योग साधक छात्र को साइकिल भेंट कर मातृभूमि सेवा मिशन ने रचा अनुकरणीय उदाहरण

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-केशवानंद शुक्ला

एक साइकिल नहीं, आत्मनिर्भर भविष्य की ओर बढ़ाया गया सार्थक कदम: दिनेश मिश्रा 
 
रायबरेली। समाज में व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर मातृभूमि सेवा मिशन इकाई रायबरेली की अनूठी पहल सामाजिक संवेदनशीलता और सामूहिक दायित्व का सशक्त जीवन्त मिशाल  बनकर सामने आई है। इकाई के  दिनेश मिश्रा और राकेश यादव ने योग साधक कक्षा 9 के मेधावी छात्र प्रकाश को साइकिल भेंट कर न केवल उसे सम्मानित किया, बल्कि उसकी शिक्षा की राह में आ रही एक गंभीर बाधा को भी दूर किया। अब तक छात्र को विद्यालय आने-जाने के लिए लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती थी, जिससे उसकी नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। साइकिल मिलने से उसकी दिनचर्या सहज हुई है और शिक्षा के प्रति उसका संकल्प और मजबूत हुआ है।  मातृ भूमि सेवा मिशन के संस्थापक एवं प्रेरणा स्रोत डॉ. श्रीप्रकाश मिश्रा ने इकाई के इस सेवा कार्य को शिक्षा और मानवीय संवेदना का सुंदर समन्वय बताते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ही समाज में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन की नींव रखते हैं। मिशन इकाई के संयोजक प्रदीप पांडे ने बताया कि संस्था का स्पष्ट संकल्प है कोई भी बच्चा केवल साधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रहे। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष भगवत प्रताप सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। मिशन की इस पहल को  नागरिकों ने राष्ट्र निर्माण से जुड़ी प्रेरणादायी सामाजिक सेवा की मिसाल बताया।इस अवसर पर  योग प्रशिक्षिका सोनम गुप्ता,योग प्रशिक्षक अनूप शर्मा, योग प्रशिक्षक राज अग्रहरि, कैलाश, राममिलन यादव, शिवेंद्र, माया, अनुज, संदीप, अवधेश सिंह, दिनेश पांडे, शिवचंद्र पांडेय, सौरभ सहित अन्य साधकगण उपस्थित रहे।