रायबरेली-मऊगर्वी गांव में बंदरों का आतंक, ग्रामीण बेहाल और परेशान

रायबरेली-मऊगर्वी गांव में बंदरों का आतंक, ग्रामीण बेहाल और परेशान

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


महाराजगंज रायबरेली। विकासक्षेत्र के मऊगर्वी गांव में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में एक घटना में, बंदरों ने बासुदेव यादव के घर से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन उठा लिया और उसे तोड़ दिया। पीड़ित बासुदेव यादव ने बताया कि बंदरों द्वारा उनका मोबाइल फोन पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आए दिन बंदरों के कारण कोई न कोई नुकसान होता रहता है, जिससे लोग काफी परेशान हैं। बंदरों के डर से गांव की महिलाएं गेहूं और कपड़े सुखाने जैसे रोजमर्रा के कामों के लिए भी डंडे का सहारा लेने को मजबूर हैं। यह स्थिति गांव में व्याप्त भय और असुरक्षा को दर्शाती है। ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत की है, लेकिन उनकी शिकायतों पर अभी तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने की मांग की है।