रायबरेली:पर्यावरण संरक्षण के साथ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रहा सौर ऊर्जा - दिनेश सिंह

रायबरेली:पर्यावरण संरक्षण के साथ ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना रहा सौर ऊर्जा - दिनेश सिंह

-:विज्ञापन:-



    रिपोर्ट-सागर तिवारी 

ऊंचाहार , रायबरेली । भारत तेजी के साथ हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है । पीएम मोदी की क्रांतिकारी नीतियां न सिर्फ राष्ट्र को समृद्ध कर रही है अपितु हमारी जरूरतों को पूरा करने में सुगम बना रही है। यह विचार प्रदेश के उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रविवार को ऊंचाहार में ओम सोलर सॉल्यूशंस का उद्घाटन करते हुए व्यक्त किए । उन्होंने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बढ़ रहे भारत के कदम की चर्चा करते हुए बताया कि इस क्षेत्र में हम आत्मनिर्भर होने के साथ पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे रहे हैं।
     उद्यान मंत्री ने कहा कि सौर ऊर्जा को अपनाकर भारत तेजी से ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है, जिससे न केवल बिजली बिलों में भारी कटौती हो रही है, बल्कि पर्यावरण को भी स्वच्छ रखने में मदद मिल रही है। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना और अन्य सरकारी पहलों के माध्यम से लोग अपने घरों और व्यवसायों में सोलर पैनल लगवाकर ग्रिड की निर्भरता कम कर रहे हैं। सौर ऊर्जा से उत्पादित बिजली से बिजली बिलों में भारी कटौती होती है, और 25 वर्षों तक स्वच्छ ऊर्जा मिलती है। यह प्रदूषण मुक्त ऊर्जा का स्रोत है, जिससे कार्बन डाई ऑक्साइड उत्सर्जन कम होता है और वातावरण स्वच्छ रहता है। भारत 2050 तक सौर ऊर्जा के उत्पादन और तकनीक में आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जिससे ऊर्जा आपूर्ति अधिक सुरक्षित हो रही है। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर वरिष्ठ भाजपा नेता समलखन गुप्ता , प्रवीण गुप्ता , खोजनपुर गांव की प्रधान राची गुप्ता और सुधीर गुप्ता ने उनका स्वागत किया । इस मौके पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष रंजना चौधरी , नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष ज्ञान बहादुर सिंह , पूर्व प्रधान चुन्नू सिंह , प्रधान रवि सिंह , कनक बिहारी सिंह आदि मौजूद थे ।