रायबरेली-अवैध अतिक्रमण पर चला बाबा का बुलडोजर

रायबरेली-अवैध अतिक्रमण पर चला बाबा का बुलडोजर

-:विज्ञापन:-



 रायबरेली-बुधवार को क्षेत्रीय प्रशासन ने व्यापारियों के साथ संवाद स्थापित करते हुए अतिक्रमण की कार्यवाई सुनिश्चित की जिसका नेतृत्व तहसीलदार मंजरी सिंह व कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह किया गया व्यापारी संगठनों के निजी हितों व दबाव को दरकिनार करते हुए क्षेत्रीय प्रशासन सुबह मय साजोसामान के साथ लालगंज रोड से अतिक्रमण हटाने की शुरुआत की जिसमे व्यापारियों ने अपने सामने का अतिक्रमण हटाते हुए प्रशासन का सहयोग किया स्थानीय व्यापारी संगठनों के अध्यक्षों के के द्वारा प्रशासन को अतिक्रमण हटाने पर दिए गए सहमति के आधार पर नगर क्षेत्र के अंदर अतिक्रमण कार्यवाही की गई हालांकि इस दौरान व्यापारी संगठनों के अध्यक्षों के द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही से दूरी बनाए रखा.


दशकों पुरानी बाजार का स्थान परिवर्तन, हादसों में कमी लाने का मुख्य उद्देश्य


बुधवार का दिन नगर पंचायत डलमऊ के मुराई बाग कस्बे में लगने वाली बाजार को व्यापार मंडल संगठनों के सहयोग से हादसों की संख्यायों में कमी लाने के उद्देश्य से बाजार का स्थान परिवर्तन करते हुए व्यापक स्तर पर अतिक्रमण पर कार्यवाही की गई हालांकि ये बाजार दशकों पुरानी थी जिसमे लिए पूर्व कांग्रेस के नेता व नगर के प्रभावशाली शख़्सियत डॉ रमेश श्रीवास्तव जी के अथक प्रयासों से दशकों पूर्व लगवाई गई थी जिसे क्षेत्र में सक्रिय व्यापार मंडल के दोनों अध्यक्षों की सहमति के बाद स्थानीय प्रशासन ने क्रियान्वयन कर अमली जामा पहनाया हालाकिं इसमें लालगंज रोड के व्यापारियों में काफी असंतोष की स्थित देखने को मिला .



ई रिक्शा डलमऊ प्रशासन के नियंत्रण से बाहर

बुधवार को तहसीलदार व कोतवाली प्रभारी के अतिक्रमण अभियान को हटाने के क्रम तक ई रिक्शा नगर क्षेत्र के चौराहे से दूरी बनाए रखा लेकिन जैसे ही प्रशासन ने अपनी कार्यवाही समाप्त किया वैसे ही चौराहे के आसपास खड़े होकर यातायात को पुनः बाधित करने में बड़ी भूमिका निभाने लगे अब इन ई रिक्शा व अतिक्रमण की कार्यवाही के मुख्य जिम्मेदार नगर पंचायत डलमऊ के पास पार्किंग के लिए स्थान का न होना सबसे बड़ा कारण हो सकता है लेकिन इन्हें मुख्य चौराहे से दूर किसी समुचित स्थान की व्यवस्था की सुनिश्चितता के अभाव में ऐसी दुर्व्यवस्था लगातार देखी जा सकती है जिससे समस्या के स्थायी समाधान दूर की कौड़ी साबित होगी.अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही में तहसीलदार मंजरी सिंह के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी राघवन सिंह,वरिष्ठ उपनिरीक्षक अबरार अहमद,चौकी प्रभारी अमरेश द्विवेदी,उपनिरीक्षक राजकिशोर अग्निहोत्री,कानूनगो राजेन्द्र प्रजापति, हरिप्रसाद द्विवेदी, लिपिक नगर पंचायत डलमऊ शोहराब अली व संतीश जायसवाल सहित भारी संख्या में पुलिस बल उपस्थित रहा.