रायबरेली पुलिस व एसओजी व सर्विलांस की टीम को मिली बड़ी सफलता

रायबरेली पुलिस व एसओजी व सर्विलांस की टीम को मिली बड़ी सफलता

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

बड़ी खबर-रायबरेली पुलिस को चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी करने वाले एक सक्रिय गैंग का खुलासा किया गया है। इस कार्रवाई में गैंग के चार सदस्यों को चोरी के माल के साथ गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त प्रतापगढ़ जनपद के निवासी हैं और लंबे समय से रायबरेली सहित आसपास के इलाकों में चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दर्जनों की संख्या में चोरी का सामान बरामद किया गया है, जिसमें इंजन पम्पिंग सेट सहित अन्य कीमती उपकरण और सामग्री शामिल है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की है। बरामद सामान के आधार पर पुलिस को अन्य मामलों के खुलासे की भी उम्मीद है। फिलहाल सभी अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस पूरे मामले की जानकारी एडिश्नल एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और चोरी जैसी घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में राहत की उम्मीद जगी है और आमजन ने भी पुलिस के इस सफल अभियान की सराहना की