रायबरेली-हाथ मे पिस्टल लेकर युवक ने खिंचवाई फ़ोटो और किया वायरल

रायबरेली-हाथ मे पिस्टल लेकर युवक ने खिंचवाई फ़ोटो और किया वायरल

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली: शस्त्र प्रदर्शन के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं रायबरेली जिले में लगातार शस्त्र प्रदर्शन के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला जगतपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां एक युवक ने हाथ में पिस्टल लेकर फोटो खिंचवाई और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फोटो वायरल होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि युवक जगतपुर थाना क्षेत्र का ही रहने वाला है। वायरल फोटो में युवक खुलेआम असलहे का प्रदर्शन करता नजर आ रहा है, जो कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है।
पुलिस का कहना है कि वायरल फोटो के आधार पर युवक की पहचान की जा रही है और यह भी जांच की जा रही है कि पिस्टल लाइसेंसी है या अवैध। जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।