रायबरेली- एक प्रेम कहानी ऐसे परवान चड़ा, जिसका अंत हुआ ऐसा,,,,,,,?

रायबरेली- एक प्रेम कहानी ऐसे परवान चड़ा, जिसका अंत हुआ ऐसा,,,,,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी

ऊंचाहार-रायबरेली- शहर में वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद युवक के प्रेमिका को अपने घर लेकर आने पर परिजनों के विरोध के बाद छोड़कर गई प्रेमिका के वियोग में एक युवक ने हाथ की नस काटकर आत्म हत्या करने कोशिश की है।
        घटना क्षेत्र के पूरे पण्डित मजरे गंगेहरा गुलालगंज का है। मिली जानकारी की मुताबिक गांव निवासी अंकेश मिश्रा 25 वर्ष रोजगार के सिलसिले से वह कई सालों से दिल्ली शहर में रहता था। यहीं अंकेश की मुलाकात एक युवती से हो गई। उनमें धीरे धीरे बात चीत के बात दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्यार में बदल गई। कई वर्ष प्रेम प्रसंग चलने के बाद दोनों ने एक साथ रहने के फैसला ले लिया। बताते हैं कि युवक अपनी प्रेमिका को दिल्ली से लेकर गांव आ गया। लेकिन परिजनों के विरोध करने पर युवती उसे छोड़कर वापस दिल्ली चली गई। बताते हैं कि प्रेमिका के छोड़कर चली जाने उसके वियोग में अंकेश ने रविवार को ब्लेड से अपना हाथ काट लिया। परिजन ने देखा उनके होश उड़ गए। आनन फानन उसे ईलाज के लिए सीएचसी ले गए जहां डॉक्टरों द्वारा उसका ईलाज किया गया है।