रायबरेली-राही ग्राम सभा में भव्य रूप से मनाई गई रविदास जयंती

रायबरेली-राही ग्राम सभा में भव्य रूप से मनाई गई रविदास जयंती

-:विज्ञापन:-



सदर विधायक अदिति सिंह ने जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों से की मुलाकात

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


रायबरेली-विकासक्षेत्र के अंतर्गत राही ग्राम सभा में संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सदर विधायक अदिति सिंह कार्यक्रम में पहुंचीं और जनप्रतिनिधियों व आम जनता से मुलाकात की। विधायक ने मौके पर मौजूद ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके समाधान का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। रविदास जयंती के उपलक्ष्य में ग्राम सभा में विशेष सजावट की गई थी और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजकों ने बताया कि राही ग्राम सभा में हर वर्ष रविदास जयंती बहुत ही श्रद्धा और धूमधाम से मनाई जाती है। इस अवसर पर दिनभर धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, वहीं रात्रि में भव्य जागरण का भी आयोजन होता है, जिसमें दूर-दराज से लोग शामिल होने पहुंचते हैं। सदर विधायक अदिति सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संत रविदास के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और सामाजिक समरसता व भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत रविदास का जीवन समानता, प्रेम और मानवता की सीख देता है, जिसे अपनाकर समाज को और मजबूत बनाया जा सकता है। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।