रायबरेली-पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रयाप सिंह ने स्वर्गीय धर्मेंद्र पाल सिंह ने स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट 2026” का किया शुभारंभ

रायबरेली-पूर्व ब्लॉक प्रमुख उमेश प्रयाप सिंह ने स्वर्गीय धर्मेंद्र पाल सिंह ने स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट 2026” का किया शुभारंभ

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

सतांव ब्लॉक के जननायक, पूर्व ब्लॉक प्रमुख Umesh Pratap Singh जी ने अचलेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर “स्वर्गीय धर्मेंद्र पाल सिंह स्मारक क्रिकेट टूर्नामेंट 2026” का शुभारंभ किया।

आस्था, संस्कार और खेल भावना के संग शुरू हुआ यह टूर्नामेंट #फरीदपुर, हरचंदपुर (रायबरेली) की पावन धरती पर युवाओं के जोश, जुनून और प्रतिभा को एक सशक्त मंच प्रदान करेगा। इस शुभ अवसर पर #उमेश_प्रताप_सिंह जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में ग्राम के सम्मानित जनों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें श्री विजय सिंह (पूर्व प्रधान), श्री अजय सिंह,श्री अभय राज सिंह, श्री संत बक्स सिंह (राजा), श्री रामफेर सिंह, श्री नरसिंह, श्री संतोष सिंह (बाबा), श्री प्रमोद सिंह, श्री आज़ाद सिंह सहित आयोजन समिति के विवेक सिंह, आदर्श सिंह, सचिन सिंह, सिद्धार्थ सिंह एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

यह टूर्नामेंट केवल क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि स्वर्गीय श्री #धर्मेंद्र_पाल_सिंह जी को समर्पित एक सच्ची श्रद्धांजलि है और गांव के युवाओं के सपनों को उड़ान देने का एक सार्थक प्रयास भी है। इस अवसर पर प्रमुख जी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा खेल जगत में आगे बढ़ने वाले युवाओं को हर संभव सहायता देने का आश्वासन भी दिया।

प्रमुख जी निरंतर #हरचंदपुर_विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा और सहायता के लिए दिन-रात तत्पर रहते हैं।