रायबरेली-नगर पंचायत सभागार में केंद्रीय बजट पर हुई चर्चा, किया गया विचार विमर्श

रायबरेली-नगर पंचायत सभागार में केंद्रीय बजट पर हुई चर्चा, किया गया विचार विमर्श

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

महाराजगंज रायबरेली। कस्बे में स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में रविवार को केंद्र सरकार की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर चर्चा की गई। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों के द्वारा उक्त प्रांगण में बैठकर केंद्रीय बजट को टेलीवीजन के माध्यम से देखा गया और व्यापारी हितों को लेकर भी आपस में विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष भाजपा महाराजगंज अमित श्रीवास्तव, पूर्व जिला महामंत्री एवं वर्तमान बछरावा विधानसभा संयोजक सरोज गौतम, मंडल महामंत्री शिवम मिश्रा, मंडल मंत्री ज्ञानवती, मंडल उपाध्यक्ष शक्ति रस्तोगी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सूर्य प्रकाश वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष वीरेंद्र अवस्थी, मंडल मंत्री तुलसी मौर्य, पूर्व मंडल मंत्री अरविंद सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक कोटवा मदनिया शत्रुघ्न लोधी, शक्ति केंद्र संयोजक शेर बहादुर सिंह, भाजपा कार्यकर्ता इमरान खान, बूथ अध्यक्ष घनश्याम चौरसिया, मंडल उपाध्यक्ष चंदन मौर्य, अधिवक्ता उच्च न्यायालय उज्जवल अवस्थी, शक्ति केंद्र संयोजक लक्ष्मी नारायण, बूथ अध्यक्ष विकास लोधी, शक्ति केंद्र संयोजक रवितोष त्रिपाठी, राहुल रावत सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं व्यापारी मौजूद रहे।