रायबरेली-डिप्टी सीएम ने पवन पुत्र की चौखट पर टेका माथा, लिया आशीर्वाद

रायबरेली-डिप्टी सीएम ने पवन पुत्र की चौखट पर टेका माथा, लिया आशीर्वाद

-:विज्ञापन:-




रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। शुक्रवार को अपने एकदिवसीय दौरे पर जनपद रायबरेली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में सातवें राष्ट्रीय तंबाकू और स्वास्थ्य कार्यक्रम का उद्घाटन करने के लिए जा रहे प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक ने जनपद के सिंह द्वार पर स्थित क्षेत्र के प्रसिद्ध पिपलेश्वर चुरूवा हनुमान मंदिर पर पवन पुत्र की चौखट पर माथा टेक कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर के पुजारी ऋषि अवस्थी के द्वारा विधिवत मंत्र उच्चारण के साथ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को पवन पुत्र हनुमान जी की पूजा अर्चना कराई गई। पूजा अर्चना के पश्चात मंदिर प्रांगण में मौजूद कुछ लोगों के द्वारा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेट कर भी सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक का यह एकदिवसीय रायबरेली दौरा जनपद की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक मजबूती देने वाला है। उनके इस दर्शन पूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के अन्य गणमान्य जन मंदिर प्रांगण में मौजूद रहे।