रायबरेली में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह से 15 वर्षीय किशोर फरार सुरक्षा में भी दिखी बड़ी लापरवाही व चूक

रायबरेली में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह से 15 वर्षीय किशोर फरार सुरक्षा में भी दिखी बड़ी लापरवाही व चूक

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह से 15 वर्षीय किशोर के फरार होने का मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, 5 फरवरी को किशोर मोहित राजकीय सम्प्रेक्षण गृह से फरार हो गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, बावजूद इसके सुरक्षा कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई।
फरार किशोर की पहचान कानपुर देहात निवासी मोहित के रूप में हुई है, जिसे चोरी के एक मामले में रायबरेली के राजकीय सम्प्रेक्षण गृह में रखा गया था। फरारी की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में आया और 6 फरवरी को कानपुर देहात स्थित उसके घर से किशोर को बरामद कर लिया गया।
मामला यहीं नहीं रुका। बरामदगी के बाद जब किशोर को दोबारा राजकीय सम्प्रेक्षण गृह लाया गया, तो आज उसने वहां जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद सम्प्रेक्षण गृह में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में किशोर को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए एम्स रायबरेली रेफर कर दिया गया।
किशोर की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, इस पूरे मामले ने राजकीय सम्प्रेक्षण गृह की सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस और प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है और लापरवाही बरतने वालों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही