रायबरेली-हाईवे मार्ग पर कतारबद्ध तरीके से खड़े कामर्शियल वाहन दे रहे हैं किसी बड़ी दुर्घटना को दावत

रायबरेली-हाईवे मार्ग पर कतारबद्ध तरीके से खड़े कामर्शियल वाहन दे रहे हैं किसी बड़ी दुर्घटना को दावत

-:विज्ञापन:-




फोन चलाने में व्यस्त रहते हैं यातायात उप निरीक्षक, कर रहे हैं किसी बड़ी घटना का इंतजार

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के कस्बा अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर विकासखंड कार्यालय के सामने कतारबद्ध तरीके से खड़े कामर्शियल वाहन आए दिन किसी बड़ी दुर्घटना को दावत देते हुए नजर आ रहे हैं। विदित हो कि यह कामर्शियल वाहन जो लोगों का सामान इधर से उधर पहुंचाने का काम करते हैं, उन्होंने मौजूदा समय में उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग को अपने पार्किंग का आशियाना बना लिया है। वहीं कस्बे में तैनात यातायात उपनिरीक्षक पंचमलाल कस्बे के मुख्य चौराहे पर बनी चौकी पर पड़ी कुर्सी पर आसन जमाकर मोबाइल चलाकर रील्स देखने में व्यस्त रहते हैं और कस्बे के मुख्य चौराहे से मात्र 100 से 150  मीटर की दूरी पर इन अवैध कामर्शियल वाहन चालकों की आशियाना रूपी यह पार्किंग उन्हें भी नजर नहीं आ रही है, जो कहीं न कहीं किसी बड़ी दुर्घटना के इंतजार में उनकी भी संलिप्तता को दर्शा रही है। अब देखने वाली बात यह होगी कि जनपद के नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कस्बे में तैनात यातायात उपनिरीक्षक पंचमलाल की इस लापरवाही पूर्ण कार्यशैली से हाईवे मार्ग पर बनी कामर्शियल वाहनों की इस अवैध पार्किंग पर क्या कार्यवाही करते हुए नजर आते हैं या फिर यूं ही हाईवे मार्ग को अपनी पार्किंग का आशियाना बनाएं यह वाहन किसी दिन किसी बड़े हादसे को अंजाम देते हुए नजर आएंगे। यह एक यक्ष प्रश्न बना हुआ है?