रायबरेली-वक्फ सम्पत्ति का विवरण प्रत्येक दशा में 15 फरवरी कराए फीड : महिमा

रायबरेली-वक्फ सम्पत्ति का विवरण प्रत्येक दशा में 15 फरवरी कराए फीड : महिमा

-:विज्ञापन:-





रायबरेली। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ रायबरेली महिमा ने बताया है कि सर्वे कमिश्नर वक्फ, उ०प्र०, लखनऊ द्वारा उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल, 2025 पर वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण के सम्बन्ध में उ०प्र० वक्फ न्यायाधिकरण, लखनऊ के आदेश द्वारा पुनः छः माह का समय बढ़ाए जाने के सम्बन्ध में पोर्टल पर वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण एवं उसे एप्रूव किये जाने के सम्बन्ध में समय- सारणी निर्धारित किये जाने की सूचना उपलब्ध करायी गयी है, जिसके अनुसार पोर्टल पर मुतवल्ली (मेकर) द्वारा विवरण पंजीकृत करने की अन्तिम तिथि - 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। पोर्टल पर मुतवल्ली (मकर) द्वारा भरे गए विवरण को वक्फ बोर्ड द्वारा चेक करने की अन्तिम तिथि 15 अप्रैल 2026 निर्धारित है। वक्फ बोर्ड के स्तर से एप्रूप किए जाने की अन्तिम तिथि 05 जून 2026 निर्धारित की गई है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने समस्त मुतवल्ली/प्रबन्धक समिति/प्रशासकों को सूचित किया है कि उम्मीद पोर्टल पर उपरोक्त समय सारिणी के अनुसार वक्फ सम्पत्ति का विवरण प्रत्येक दशा में 15 फरवरी 2026 तक फीड कराया जाना है जिसमें बहुत ही कम समय शेष है जिन मुतवल्लियों द्वारा अभी तक वक्फ सम्पत्ति का विवरण उम्मीद पोर्टल पर फीड नहीं कराया गया है वह नियत तिथि से पूर्व प्रत्येक दशा में फीड कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में आप सम्पूर्ण उत्तरदायी होगें।