रायबरेली-विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

रायबरेली-विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया वार्षिकोत्सव

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

रायबरेली । पीएमश्री विद्यालय अंबारा मथई विकास क्षेत्र दीनशाह गौरा जनपद रायबरेली में वार्षिकोत्सव व विद्यालय स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता आयोजित की गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सत्य प्रकाश सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंचार्ज प्रधानाध्यापक राजकुमार ने की। सर्वप्रथम जूनियर वर्ग की बालिकाओं ने सरस्वती गीत प्रस्तुत किया, इसके बाद बच्चों के द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन आदि प्रस्तुत किये गए । प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों ने विज्ञान के कुछ रोचक अनुप्रयोगों का अवलोकन कार्यक्रम में उपस्थित गण मान्य लोगों के द्वारा किया गया।इसी क्रम में प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग मेला के अंतर्गत बाल अधिकार के संरक्षण में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन रामसेवक एवं अजीत सिंह द्वारा किया गया। विद्यालय के सहायक अध्यापक हर्षवर्धन ने सिंह ने बच्चों के द्वारा किए गए कार्यक्रमों की सराहना की एवं सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार भी दिए गए। इस अवसर पर शुभेंद्र प्रताप सिंह ,कन्हैया लाल, ज्ञानेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह पूर्व प्रधान, भारती यादव, पूजा कुमारी, उमा देवी, सुशील तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।