रायबरेली-ममता बनी मास्टरप्लान! 3 महीने के मासूम की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

रायबरेली-ममता बनी मास्टरप्लान! 3 महीने के मासूम की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, पति-पत्नी समेत तीन गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


भदोखर रायबरेली। वादिनी द्वारा थाना भदोखर पर लिखित तहरीर देकर बताया गया कि वह बेला भेला स्थित अस्पताल में डॉक्टर का इंतजार कर रही थी, तभी वहीं पर बैठी दो अज्ञात महिलाएं उसे बातो में उलझाकर उसके बच्चे को लेकर वहां से चली गयी थी। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना भदोखर पर मु0अ0सं0-128/2026 धारा-137(2) बीएनएस अभियोग पंजीकृत किया गया तथा पुलिस टीमों द्वारा सीसीटीवी/सर्विलांस के माध्यम से बच्चे की बरामदगी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी नगर अरुण कुमार नौहवार के कुशल नेतृत्व में दिनांक 08.05.2026 को थाना भदोखर पुलिस टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये/वांछित अभियुक्तगण 1. राहुल त्रिवेदी पुत्र प्रमोद त्रिवेदी निवासी ग्राम पूरे टईया मजरे भखरवारा थाना भदोखर रायबरेली 2. वर्षा त्रिवेदी पत्नी राहुल त्रिवेदी निवासी ग्राम पूरे टईया मजरे भखरवारा थाना भदोखर रायबरेली 3. नमिता पत्नी पत्नी सत्येन्द्र तिवारी निवासी परिगवां थाना मिलएरिया रायबरेली को थाना क्षेत्र के बेहटा सर्विस रोड से चोरी किए बच्चे व घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा उपरोक्त में (धारा-5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त अभियुक्ता के पास से चोरी किया गया शिशु (उम्र करीब 03 माह) सकुशल बरामद किया गया। वही घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल गाड़ी संख्या UP33AZ9587 को धारा 207 एम०वी० एक्ट के तहत चीज किया गया है। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर  पकड़ी गई महिला वर्षा त्रिवेदी ने बताया कि शादी के 13 वर्ष बाद भी संतान न होने तथा पूर्व में जन्मे बच्चे की मृत्यु हो जाने के कारण उसने अपने पति राहुल व बहन नमिता के साथ मिलकर बच्चा चोरी की योजना बनाई थी। योजना के तहत वर्षा एवं उसकी बहन नमिता अस्पताल के अंदर गई, जहां एक महिला अपने छोटे बच्चे को लेकर दवा कराने आई थी। वर्षा ने महिला को दवा दिलाने का बहाना बनाकर बच्चे को गोद में ले लिया तथा नमिता उक्त महिला को दूसरी ओर दवा दिलाने के बहाने ले गई। मौका पाकर दोनों बहनें बच्चे को लेकर अस्पताल से बाहर निकल गई और बाहर खड़े राहुल की मोटरसाइकिल पर बैठकर घर चली गई।