रायबरेली—हाईवे पर कार से खतरनाक स्टंटबाजी ट्रैफिक नियमों की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां

रायबरेली—हाईवे पर कार से खतरनाक स्टंटबाजी ट्रैफिक नियमों की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में हाईवे पर कार से स्टंटबाजी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां कई युवक तेज रफ्तार कार से खतरनाक स्टंट करते हुए सड़क पर फर्राटा भरते नजर आए। स्टंटबाजों ने न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाली, बल्कि हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा को भी खतरे में डाल दिया।
बताया जा रहा है कि युवकों द्वारा की जा रही स्टंटबाजी का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह कार को लहराते हुए, अचानक ब्रेक लगाकर और तेज गति में खतरनाक तरीके से दौड़ाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ऊंचाहार क्षेत्र में हाईवे पर इस तरह की स्टंटबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की सख्ती न होने से स्टंटबाजों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
वायरल वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया है। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र का मामला होने के चलते पुलिस वीडियो के आधार पर स्टंटबाज युवकों की पहचान करने में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल यह घटना ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां हाईवे पर स्टंटबाजी कर कानून और नियमों को खुलेआम चुनौती दी गई