रायबरेली-करंट की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से झुलसा, हालत नाजुक
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत रघुनाथ खेड़ा गांव में टेंट लगा रहा एक युवक हाई टेंशन बिजली की लाइन की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ हालत गंभीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। विदित हो कि घायल युवक अंशु पाल उम्र 18 वर्ष पुत्र फट्टू निवासी बेहंटा वीर, जो क्षेत्र के एक टेंट हाउस में काम करता है। गुरुवार को वह एक वैवाहिक कार्यक्रम में टेंट लगाने कुटी रघुनाथ खेड़ा गया था। वहां पर टेंट लगाते समय ऊपर से निकली 11000 केवीए की विद्युत लाइन में पाइप छू जाने से वह करंट की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फ़ानन इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावा लाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के उपरांत हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

rexpress 