रायबरेली-समाजसेवी विकास सिंह के प्रयास से हर माह आयोजित हो रहा सेवा शिविर, जरूरतमंदों को चश्मे-दवाएं वितरित

रायबरेली-समाजसेवी विकास सिंह के प्रयास से हर माह आयोजित हो रहा सेवा शिविर, जरूरतमंदों को चश्मे-दवाएं वितरित

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824

घोरवारा में निशुल्क नेत्र शिविर, 323 मरीजों की हुई जांच

रायबरेली-सामाजिक जनसरोकार के कार्यों में लगातार सक्रिय रहने वाले समाजसेवी विकास सिंह के प्रयास से डलमऊ ब्लॉक क्षेत्र के घोरवारा में हर महीने निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में महीने के अंत में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोगों ने पहुंचकर नेत्र परीक्षण और चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया।
शिविर में करीब 323 मरीजों की आंखों की जांच की गई। चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क चश्मे और आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
वहीं, जांच के दौरान ऐसे मरीज भी सामने आए, जिन्हें आगे की जांच और उपचार की आवश्यकता थी। ऐसे मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका निःशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।
समाजसेवी विकास सिंह ने कहा कि किसी जरूरतमंद की आंखों की रोशनी बेहतर करने की दिशा में उठाया गया छोटा-सा कदम भी समाज के लिए बड़ी सेवा है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक माह नेत्र शिविर के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
शिविर के सफल आयोजन में चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों, सहयोगियों और सेवा भाव से जुड़े लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन से जुड़े लोगों ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि “सेवा ही संकल्प और स्वस्थ समाज ही लक्ष्य” है।