रायबरेली - ग्राम प्रधान पर जबरदस्ती नाली खुदवाने का आरोप

रायबरेली - ग्राम प्रधान पर जबरदस्ती नाली खुदवाने का आरोप

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

विरोध करने पर मारने की धमकी का प्रधान पर आरोप

हरचंदपुर, रायबरेली- विकासखंड क्षेत्र के सेरी गांव में नई नाली खुदाई का काम किया जा रहा था, जिस पर नंदकिशोर ने खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर ग्राम प्रधान पर आरोप लगाया कि प्रधान द्वारा जबरदस्ती घर के सामने से नाली खुदाई कराई जा रही है जो कि निहायत गलत है, वहां पर पहले से कोई भी नाली उपलब्ध नहीं थी, जब मैंने प्रधान से कहा तो प्रधान जी ने मारने की धमकी दी। ग्रामीणों मे नंदकिशोर, अफसाना बानो व शबाना बानो ने खंड विकास अधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सेरी प्रधान चंदावती के पुत्र शशिकांत द्वारा बताया गया कि नई सरकारी नालियों का निर्माण कराया जा रहा है, किसी की जमीन पर से कोई नाली का निर्माण नहीं कराया जा रहा है। रास्ते के किनारे ही नाली का निर्माण कराया जा रहा है। नंदकिशोर द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो बछरावां पुलिस द्वारा जाकर समझाने बुझाने का प्रयास भी किया गया है। इस पूरे मामले में खण्ड विकास अधिकारी अंजू रानी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, सचिव से बात करने पर यह पता लगा कि जहां पर नाली का निर्माण चल रहा है वहां पर आए दिन पानी भरा रहता था, फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।