रायबरेली-चौकी से चंद कदमों की दूरी पर दबंगों का तांडव

रायबरेली-चौकी से चंद कदमों की दूरी पर दबंगों का तांडव

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली: चौकी से चंद कदमों की दूरी पर दबंगों का तांडव, पुलिस बनी मूकदर्शक
रायबरेली जनपद के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुराई बाग चौकी के पास दबंगों का खुलेआम तांडव देखने को मिला। चौकी से महज कुछ कदमों की दूरी पर दबंगों ने एक डंपर चालक को बेरहमी से पीट दिया, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी तमाशबीन बने रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने डंपर चालक को घेर लिया और लात-घूंसे व डंडों से उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के दौरान दर्जनों की संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं जुटाई।
पूरी घटना का वीडियो किसी स्थानीय व्यक्ति ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह दबंग बेखौफ होकर युवक को पीट रहे हैं और पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद होने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहे।
इस घटना ने मुराई बाग चौकी इंचार्ज की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते पुलिस हस्तक्षेप करती तो डंपर चालक को इस तरह की पिटाई का शिकार नहीं होना पड़ता।
फिलहाल, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। उच्चाधिकारियों द्वारा मामले की जांच और दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए जाने की बात कही जा रही है। वहीं,अब देखना यह होगा कि वायरल वीडियो के दबाव में पुलिस दोषी दबंगों और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर क्या कार्रवाई करती है, या यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।