रायबरेली- जनता दरबार लगाकर नवागंतुक एसपी रवि कुमार ने सुनी समस्याएं

रायबरेली- जनता दरबार लगाकर नवागंतुक एसपी रवि कुमार ने सुनी समस्याएं

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली-बुधवार को निवर्तमान पुलिस अधीक्षक डॉक्टर यशवीर सिंह के जनपद बस्ती स्थानांतरण के पश्चात शुक्रवार को रायबरेली जनपद के पुलिस अधीक्षक का पदभार संभालने के लिए पहुंचे नवागंतुक पुलिस अधीक्षक रवि कुमार पदभार संभालने के पश्चात तत्काल एक्शन में दिखाई दिए। सबसे पहले उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनता दर्शन में आए फरियादियों की समस्याओं व शिकायतों को सुना। साथ ही साथ प्राप्त शिकायतों के न्यायोचित जांच एवं निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इसी कड़ी में उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारियों, समस्त थाना प्रभारी एवं समस्त थाना अध्यक्षों को सख्त निर्देश देते हुए यह कहा गया है कि, आपके थाने में अगर कोई फरियादी फरियाद लेकर आता है, तो उसकी समस्या का समाधान करना आपकी प्रथम प्राथमिकता है। साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि हमारा उद्देश्य जनपद के प्रथम व्यक्ति की सुरक्षा को सर्वोच्च मानते हुए कार्य करना है, अगर कोई भी पुलिसकर्मी किसी भी प्रकार से जनपद के किसी भी पीड़ित व्यक्ति को प्रताड़ित करता है, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। स्वागत एवं जनता दरबार के इस कार्यक्रम के मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी व थाना अध्यक्ष मौजूद रहे।