रायबरेली-आरसीसीपीएल प्राइवेट लिमिटेड कुंदनगंज के द्वारा किसान सम्मेलन का किया गया आयोजन

रायबरेली-आरसीसीपीएल प्राइवेट लिमिटेड कुंदनगंज के द्वारा किसान सम्मेलन का किया गया आयोजन

-:विज्ञापन:-


रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। विकासक्षेत्र के अंतर्गत कुंदनगंज में आदर्श फॉर्म परियोजना द्वारा आयोजित और आर सी सी पी एल प्राइवेट लिमिटेड सीमेंट कंपनी कुंदनगंज के सहयोग से दिनांक शुक्रवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें उद्यान विभाग द्वारा हाईटेक नर्सरी, महिला कृषक उत्पादक संगठन, अमूल दुग्ध उत्पादक संगठन, ब्यूटीशियन एवं सिलाई कार्यक्रम, मछली पालन, अभिमन्यु अग्री बिजनेस ग्रुप ,श्री राम पेस्टीसाइड, लघु उद्योग, माइक्रोफैलेक्सा एग्रो केमिकल्स स्वयं सहायता समूह महिला संगठन, आरोग्य सखी द्वारा किसान सम्मेलन में अपने अपने स्टाल लगाकर किसानों को जागरूक किया गया और उन्नत तरीके से उत्पादन की जानकारी  भी दी गई। इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में कंपनी के यूनिट हेड नरेन्द्र थिम्मा एवं मुख्य अतिथि के रूप में उपजिलाधिकारी महराजगंज गौतम सिंह, तहसीलदार महराजगंज मंजुला मिश्रा, थाना प्रभारी बछरावा श्याम कुमार पाल, मैनेजमेंट प्रभारी हरिवंश मिश्रा, सीएसआर हेड अरुण भोज सहित कंपनी परियोजना के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी अन्य गणमान्य जन किसान एवं महिलाएं उपस्थित रही। कंपनी के यूनिट हेड नरेन्द्र थिम्मा ने अपने संबोधन में कहा कि कंपनी के सहयोग से आदर्श फॉर्म परियोजना द्वारा क्षेत्र के किसानों के लिए उन्नत तरीके से खेती करने और समय समय पर उन्नत शील बीजों और पेस्टीसाइड के प्रयोग और मत्स्य पालन जैसी जानकारी दी जाती है और कंपनी के सहयोग से क्षेत्र की बेटियों के लिए सिलाई, ब्यूटीपार्लर और लाइब्रेरी के माध्यम से प्रतिभाशाली बच्चों को पढ़ाया जाता है। कार्यक्रम की मुख्य शोभा कथक कला की रही, जिसमें रायबरेली जनपद के मशहूर कथक कलाकार अयोध्या शरण मिश्र ने अपनी कला का की सुंदर प्रस्तुति की और अपनी कला से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।