बसंत पंचमी के अवसर पर मन्दिर में हुई मां सरस्वती की पूजा अर्चना

बसंत पंचमी के अवसर पर मन्दिर में हुई मां सरस्वती की पूजा अर्चना

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट - अमन श्रीवास्तव 
मो - 8115983620

रायबरेली: बसंत पंचमी के पावन अवसर पर श्री राधा-कृष्ण मंदिर श्री दैवी समपद् मंडल आश्रम जहानाबाद चौकी छोटी बाज़ार में स्थित ज्ञान की देवी माँ शारदे का विधिवत पूजन एवं विशेष आराधना की गई। इस अवसर पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया और श्रद्धालुओं ने माँ सरस्वती से विद्या, बुद्धि और सद्बुद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया जिस मौके पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।