रायबरेली: नशे के कारोबार पर रायबरेली पुलिस की सख्त कार्रवाई

रायबरेली: नशे के कारोबार पर रायबरेली पुलिस की सख्त कार्रवाई

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

रायबरेली पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मिलएरिया थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर आरोपी महेंद्र को पकड़ा, जिसके कब्जे से 2 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार को भी मौके से जब्त कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी गांजे की सप्लाई से जुड़े नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों पर लगाम लगेगी।
मिलएरिया थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन-किन इलाकों में की जानी थी।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।