रायबरेली-दबंगों ने दो बच्चियों को मारपीट कर किया घायल,,,,?

रायबरेली-दबंगों ने दो बच्चियों को मारपीट कर किया घायल,,,,?

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट-सागर तिवारी



ऊंचाहार-रायबरेली-भूमिधरी जमीन पर ईट गिराने का विरोध करने पर दबंगों ने दो बच्चियों को मारपीट कर घायल कर दिया, पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मामला कोतवाली क्षेत्र के फूलबाग मजरे सवैयाहसन गाँव का है ,गाँव निवासी मिथलेश कुमारी का कहना है कि मंगलवार की दोपहर उसकी भूमिधरी जमीन पर पड़ोस के लोग जबरन ईट गिराकर कब्जा करने का प्रयास कर रहे थे, जब हमने इस बात का विरोध किया तो चार लोगों ने आकर उनकी बेटी आस्था व यशी को मारपीट कर घायल कर दिया।
कोतवाल आदर्श कुमार सिंह ने बताया कि मिथलेश कुमारी की तहरीर पर उमेश कुमार, सचिन, शिवकुमार व शिवबरन के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।