रायबरेली-हाईवे किनारे गलत तरीके से खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार, परीक्षण के दौरान मृत घोषित

रायबरेली-हाईवे किनारे गलत तरीके से खड़े ट्रक से टकराया बाइक सवार, परीक्षण के दौरान मृत घोषित

-:विज्ञापन:-

 

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647


बछरावां रायबरेली। थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर कन्नावा गांव स्थित पावर हाउस के निकट सोमवार की शाम तकरीबन 4:00 बजे के आसपास  हाईवे किनारे गलत तरीके से खड़े ट्रक से एक बाइक सवार टकरा गया। जिसे चिकित्सक के द्वारा मृत घोषित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि मृतक बाइक सवार रचित सोनकर पुत्र सचिन सोनकर निवासी गल्ला मंडी रायबरेली, जो कि मेडिकल विभाग में एमआर का कार्य करता है। वह अपनी अपाचे बाइक से सोमवार की शाम रायबरेली से लखनऊ की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर कन्नावा गांव के निकट पावर हाउस के सामने पहुंचा, तभी हाईवे किनारे गलत तरीके से खड़े ट्रक से वह टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घटना के पश्चात ट्रक चालक अपना वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में बाइक सवार को आसपास मौजूद लोगों के द्वारा इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बछरावां पहुंचाया गया। जहां मौजूद चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक परीक्षण के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।