Raibareli-मालगाड़ी की कपलिंग खुली, आधे से अधिक डिब्बे ट्रैक पर छूटे

Raibareli-मालगाड़ी की कपलिंग खुली, आधे से अधिक डिब्बे ट्रैक पर छूटे

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824


रायबरेली-लालगंज कानपुर से चलकर प्रयागराज को जा रही मालगाड़ी पीआरएनपीए संगम क्रैक के डिब्बों की कपलिंग खुल जाने के कारण आधे से अधिक डिब्बे ट्रैक पर ही छूट गए। 49 मिनट तक डिब्बे रेलवे गेट नंबर 71 बी पर रुके रहे। जिससे रेलवे गेट बंद रहा। दोबारा मालगाड़ी के इंजन को पीछे कर कपलिंग जोड़ी गई, तब मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया। कानपुर से चलकर प्रयागराज को जा रही मालगाड़ी 6:39 पर जैसे ही गेट नंबर 71 बी पर पहुंची, उसकी कपलिंग अचानक खुल गई। जिससे आधे से अधिक डिब्बे इंजन के साथ आगे बढ़ गए। जबकि कई डिब्बे ट्रैक पर ही रुक गए। मालगाड़ी के गार्ड ने चालक से संपर्क किया। महमदमऊ के आगे निकल चुकी गाड़ी को चालक ने दुबारा पीछे किया। स्टेशन में तैनात गार्ड ललित कुमार मौर्य, कर्मचारी गोपाल सिंह, विकासमणि सहित अन्य कर्मचारी पहुंचकर शटिंग कराई। जिसके बाद बाद मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया। इस दौरान 49 मिनट तक रायबरेली रेलवे क्रॉसिंग का गेट बंद रहा। जिससे सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लग गई। इस दौरान ट्राफिक में फंसे लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ा। स्टेशन मास्टर श्यामलाल ने बताया कि मालगाड़ी की कपलिंग खुल जाने के कारण कुछ डिब्बे ट्रैक पर ही छूट गए थे, जिन्हें बाद में जोड़कर गाड़ी को आगे के लिए रवाना किया गया।