विधानसभा में सपा विधायकों ने काटा बवाल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- विपक्ष के डीएनए में है हंगामा करना
उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का बुधवार को दूसरा दिन है। आज वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 2023-24 अनुपूरक बजट किया। इस दौरान सुबह से ही हंगामेदार सत्र देखने को मिला। विधानसभा सत्र में बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष के डीएनए में है हंगामा करना।
स्वास्थ्य व्यवस्था पर बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आगे कहा कि हमने प्रत्येक जिले में एलाइजा मशीन दी है और प्रतिदिन 3 से 4 अस्पतालों का निरीक्षण करता हूं। विपक्ष के लोग सरकार में रहते हुए बताये स अस्पताल का निरीक्षण करते थे।
26760.67 करोड़ का अनपूरक बजट पेश हुआ
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 26760.67 करोड़ का अनपूरक बजट किया। इस बजट में 7421 करोड़ की नई योजनाओं को जगह दी गई है।वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने अनुपूरक बजट को पेश करते हुए कहा, वित्तीय वर्ष 23-24 मे प्रस्तावित अनुपूरक बजट का आकार 26 हजार 760 करोड़,67 लाख रुपये है। जिसमें राजस्व लेखे का व्यय – 19 लाख,46 हजार ,39 करोड़ रु हैं। पूंजी लेखे का व्यय – 9,714 करोड़ रु का है। अनुपूरक बजट में नई मांगों के लिए कुल 7,421.21 करोड़ रु की धनराशि प्रस्तावित हैं, जबकि चालू योजनाओं हेतु – 21 हजार 339.46 करोड़ रु का प्रस्ताव हैं।

rexpress 