अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग कर्मचारियों को किया सम्मानित*

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग कर्मचारियों को किया सम्मानित*

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के उपलक्ष पर परियोजना के दिव्यांग कर्मचारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उनके लिए एक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। परियोजना प्रमुख मनदीप सिंह छाबड़ा ने दिव्यांग कर्मियों से बातचीत की और उनके द्वारा किए गए बेहतरीन कार्यों की प्रशंसा की व सभी को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

श्री छाबड़ा ने कहा कि मुझे यह कहते हुए हर्ष हो रहा है कि हमारे दिव्यांग कर्मियों की क्षमताएं ही उनकी पहचान हैं। उन्होंने विद्युत क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के सरकार के संकल्प से जुड़ते हुए एनटीपीसी में निरंतर अपना योगदान देने का प्रयास किया है। हमें गर्व है कि आप सब एनटीपीसी का हिस्सा हैं।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) आलोक कुमार त्रिपाठी, महाप्रबंधक (तकनीकी सेवाएं) चन्द्रशेखर मधुकर बुरलावर, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) विजय कुमार, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) दिशा अवस्थी, उप महाप्रबंधक (टाउनशिप सिविल) राजेश शर्मा, उप महाप्रबंधक (प्लांट सिविल) सुदेश कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (सिविल) कृष्ण प्रताप सिंह तोमर आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्रबंधक (मानव संसाधन) मेघा घई ने किया।