रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

रायबरेली-अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट: ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

चंदापुर रायबरेली। थाना क्षेत्र अंतर्गत पावर हाउस के पास बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान महेश कुमार (20 वर्ष) पुत्र शेर बहुदार निवासी रानी का पुरवा मजरे ओथी गांव कोतवाली महराजगंज के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महेश अपने एक साथी के साथ बाइक से कहीं जा रहा था, तभी पावर हाउस के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि महेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक अखिलेश उम्र 32 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल महराजगंज ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलने पर चंदापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।