रायबरेली: कंपोजिट विद्यालय में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
रायबरेली। शहर कोतवाली क्षेत्र में कंपोजिट विद्यालय में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने विद्यालय से खाद्य सामग्री और बर्तन चोरी करने के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, बीते 27 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने कंपोजिट विद्यालय को निशाना बनाते हुए वहां रखी खाद्य सामग्री और बर्तन चोरी कर लिए थे। मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
इसी क्रम में मुखबिर की सूचना पर शहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना में शामिल अभियुक्त अनुज अवस्थी निवासी कुरचन्दामऊ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद विद्यालय में हुई चोरी की घटना का खुलासा हो गया है।

rexpress 