रायबरेली-कौन है यह कमर्चारी जिसपर नायब तहसीलदार का स्टेनो बताकर ग्रामीणों से वसूली का लगा आरोप,हुई शिकायत
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
नायब तहसीलदार का स्टेनो बताकर ग्रामीणों से वसूली का आरोप, विरोध करने पर जानलेवा हमला!
डलमऊ तहसील में कथित रसूख का खेल, पीड़ित ने प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार
रायबरेली- डलमऊ तहसील क्षेत्र में नायब तहसीलदार का स्टेनो बताकर ग्रामीणों से कथित तौर पर पैसे वसूलने का गंभीर मामला सामने आया है। पूरे जैकी का पुरवा निवासी लालबहादुर पुत्र गंगादीन ने अनुराग बहादुर यादव पर सरकारी अधिकारी का करीबी बताकर ग्रामीणों से काम कराने के नाम पर धन उगाही करने का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार, अनुराग बहादुर यादव नायब तहसीलदार के यहां रहने का हवाला देकर गांव के लोगों पर अपना प्रभाव जमाता है और तहसील संबंधी कार्य कराने के नाम पर पैसे वसूलता है। आरोप है कि उसके भाई अनुपम बहादुर यादव तहसीलदार रायबरेली की गाड़ी चलाते हैं, जिसका कथित तौर पर गांव में रौब दिखाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
लालबहादुर का आरोप है कि जब उसने सामाजिक रूप से इस गतिविधि का विरोध किया तो अनुराग बहादुर यादव ने उस पर जानलेवा हमला किया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपी खुलेआम चुनौती देते हुए कहता है कि उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।
सरकारी नाम और गाड़ी के कथित रसूख से ग्रामीणों में दबाव का माहौल! पीड़ित ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपित के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन ग्रामीणों से कथित वसूली और दबंगई के इन आरोपों की जांच कर सच्चाई सामने लाएगा?

rexpress 