रायबरेली-आशा बहुओं, एएनएम और रसोइया कार्यकत्रियों का हुआ सम्मान, भाजपा नेता दीप प्रकाश शुक्ल ने किया सम्मानित
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
आशा बहुओं, एएनएम और रसोइया कार्यकत्रियों का हुआ सम्मान, भाजपा नेता दीप प्रकाश शुक्ल ने किया सम्मानित
रायबरेली- रविवार को डलमऊ के मुराई बाग स्थित हरि उत्सव लॉन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में चंद्रशेखर मेमोरियल पब्लिक इंटर कॉलेज, लालगंज के प्रबंध निदेशक एवं सरेनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा नेता दीप प्रकाश शुक्ल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान करने वाली आशा बहुओं, एएनएम और रसोइया कार्यकत्रियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता दीप प्रकाश शुक्ल ने कहा कि आशा बहुओं ने कोरोना महामारी जैसी भीषण आपदा के दौरान भी हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने विषम परिस्थितियों में अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करते हुए सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव और जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आशा बहुओं और एएनएम का योगदान सराहनीय है। वहीं, रसोइया कार्यकत्रियां भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण और मेहनत को सम्मान देना समाज का दायित्व है।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों की भी चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के प्रयासों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है।
सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सम्मानित कार्यकत्रियों के योगदान की सराहना की गई।

rexpress 