रायबरेली-अज्ञात चोरों ने ताले तोड़ कर प्राथमिक विद्यालय में चोरी की घटना को दिया अंजाम
रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)
मो-8573856824
स्कूल का ताला तोड़कर सिलेंडर और बर्तन चोरी, चोरों ने अभिलेख भी जलाए
रायबरेली-लालगंज कस्बे के चिकमंडी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की रात अज्ञात चोर ताला तोड़कर सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने स्कूल की आलमारी में रखें कागजातों में आग लगा दी। प्रधानाध्यापक ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। प्रधानाध्यापक हेमा पांडेय ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती रात अज्ञात का राजा तत्वों ने विद्यालय परिषद में घुसकर रसोई घर ऑफिस और कक्षाओं के ताले तोड़कर गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, थालियां कड़ाई बाल्टी और खाना बनाने के अन्य बर्तन खाद्यान्न का सामान (गेहूँ चावल) चोरी कर ले गए। बताया कि ऑफिस की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे अभिलेख निकालकर मेजा में रखे और उनमें भी आग लगा दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले का शिकायती पत्र मिला है। जांच की जा रही है।

rexpress 