Raibareli-नगर पंचायत पार्क में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान पट्ट का किया गया अनावरण

Raibareli-नगर पंचायत पार्क में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान पट्ट का किया गया अनावरण

-:विज्ञापन:-



अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो 7007782057
  9838 39 2747




रायबरेली-( बछरावां )नगर पंचायत कार्यालय में गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर नगर पंचायत के पार्क में कर्मयोगी राष्ट्रभक्ति स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मान पट्ट का अनावरण नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ  राम जी, अधिशासी अधिकारी रामाशीष वर्मा व वरिष्ठ समाजसेवी सौर्य मंडल शुक्ला द्वारा किया गया। इस पट्ट पर नगर क्षेत्र के 21 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम अंकित किए गए हैं। वही इस मौके पर क्षेत्र के 21 कर्मयोगी राष्ट्रभक्ति स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के छायाचित्र भी नगर पंचायत परिसर में लगाए गए व राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा को देखते हुए आज उनके पारिवारिक जनों को भी नगर पंचायत में माल्यार्पण व अंग वस्त्र अर्पित करके सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अशोक कुमार वर्मा, सभासद कुंवर वीरभान सिंह, सतीश तिवारी, अनीता, शंभू, बालकृष्ण पांडे, रमेश कुमार सहित कई अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।