Raibareli-थाना अध्यक्ष ने आयोजित कराया सुंदरकांड का पाठ

Raibareli-थाना अध्यक्ष ने  आयोजित कराया  सुंदरकांड का पाठ

-:विज्ञापन:-

अमित अवस्थी (गुड्डू)
मो-7007782057
    9838 392 747


 
रायबरेली-बछरावां-थाना परिसर में नि वर्तमान थाना अध्यक्ष के द्वारा सुंदरकांड के पाठ का कराया गया आयोजन
स्थानीय थाना परिसर में आज दिनांक 2 जनवरी 2024 को  थाना अध्यक्ष बृजेंद्र शर्मा द्वारा सुंदरकांड के पाठ का आयोजन बड़े धूमधाम से कराया गया।
जानकारी के अनुसार कस्बे में स्थापित सुंदरकांड समिति द्वारा बाजे गाजे के साथ मनोहारी सुंदरकांड का वाचन किया गया। कार्यक्रम के बारे में वार्ता करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा रामायण ग्रंथ एक ऐसा  है, जो सामाजिक सदभाव तथा भाईचारे को कायम करने का संदेश देता है, रामायण के पात्र राम, लक्ष्मण, सीता, भरत, शत्रुघ्न तथा राजा दशरथ सहित समस्त पात्रों का जीवन चरित्र समाज के लिए अनुकरणीय है, अगर इन पात्रों के आदर्शों पर चलने का प्रयास किया जाए तो देश के अंदर पुनः रामराज्य की स्थापना के साथ साथ अपराध विहीन समाज की संरचना हो सकती है।
थाना अध्यक्ष द्वारा उठाए गए इस कदम कि क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा सराहना हो रही है।
सुंदरकांड के इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष शिवेंद्र सिंह उर्फ राम जी, भाजपा नेता मारुति मिश्रा, मनोज मिश्रा, शिवम मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवेश वर्मा, डिग्री कॉलेज प्राचार्य सुभाष चंद्र श्रीवास्तव सहित क्षेत्र के प्रमुख व्यवसायी सौर्य मंडल शुक्ला, राजेश वर्मा, इचौली ग्राम प्रधान सहित भारी संख्या में कस्बे वासी तथा पत्रकार मौजूद रहे ।