रायबरेली - जब चोरियों को रोकने में नाकाम दिखी पुलिस, तो लोगो ने स्वयं उठाया अपनी सुरक्षा का बीड़ा

रायबरेली - जब चोरियों को रोकने में नाकाम दिखी पुलिस, तो लोगो ने स्वयं उठाया अपनी सुरक्षा का बीड़ा

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

बाइक चोर को लोगों के द्वारा पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बछरावां, रायबरेली- थाना क्षेत्र के अंतर्गत बीते कई दिनों से घट रही चोरियों की घटनाओं की सुनामी रोकने में जब स्थानीय पुलिस नाकाम होती हुई दिखाई दी, तो क्षेत्रीय लोगों ने अपनी सुरक्षा का बीड़ा स्वयं अपने कंधों पर उठा लिया। जिसका ताजा तरीन मामला मंगलवार व बुधवार की रात को देखने को मिला, जब कस्बा अंतर्गत शिवगढ़ रोड बाईपास पर पानी टंकी के पास रात तकरीबन 1:00 बजे का एक वीडियो बुधवार सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उक्त वीडियो के विषय में जब जानकारी प्राप्त की गई तो पता चला कि यह वायरल वीडियो उक्त स्थान पर एक बाइक चोर को पकड़ने का है, जिसे स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ बाइक ले जाते हुए पकड़ा है। मौके पर मौजूद लोगों की मानी जाए तो उनका कहना है कि क्षेत्र में कई दिनों से लगातार घटित हो रही चोरी की घटनाओं के बाद जब पुलिस हमारी सुरक्षा नहीं कर पा रही है, तो हम लोगों ने स्वयं अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी उठाई है, और रात में जागकर अब हम लोग स्वयं अपनी सुरक्षा कर रहे हैं। इसी दौरान हम लोगों को उक्त बाईपास पर यह संदिग्ध युवक एक बाइक उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया, जिसे हम लोगों ने मौके पर पकड़ा, जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम दिवाकर पिता का नाम रामू और निवासी शेषपुर थाना निगोहा जनपद लखनऊ बताया। तत्काल हम लोगों के द्वारा 112 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को हम लोगों उक्त संदिग्ध युवक जो एक बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते हुए कस्बे के उक्त स्थान से पकड़ा गया था, उसे सौंप दिया गया है। लेकिन कहीं न कहीं स्थानीय लोगों की स्वयं अपनी सुरक्षा करने की इस तत्परता के पीछे अभी भी पुलिस की गस्त की नाकामी साफ साफ झलकती हुई नजर आ रही है, क्योंकि अब स्थानीय व क्षेत्रीय लोग स्वयं ही चोरों के आतंक से अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी का बोझ उठाये हुए हैं।