रायबरेली छात्र-छात्राओं के साथ कस्बा वासी भी रमे देशभक्ति की धुन में, निकली विशाल तिरंगा यात्रा
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां रायबरेली- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी कस्बे में स्थित जीपीसीएल पब्लिक इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा एक विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। इस रैली में विभिन्न प्रकार की झांकियां मौजूद रही। प्राप्त जानकारी के अनुसार आपको बताते चले की यह रैली विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर कस्बे के मुख्य चौराहे सहित मुख्य मार्गो से होते हुए अपने प्रारंभ स्थान पर समाप्त हुई। रैली मैं मौजूद विद्यालय के बच्चों के द्वारा विभिन्न प्रकार की झांकियां दिखाई गई। जिनमें रथ पर मौजूद भारत माता की झांकी, भारती थल सेना, वायु सेना एवं नौसेना की झांकी व 100 मीटर की परिधि का लंबा तिरंगा झंडा भी बच्चों ने हाथों में लेकर देश की एकता, अखंडता एवं एकरूपता का संदेश दिया। इस दौरान डीजे के धुन पर विभिन्न प्रकार के देश भक्ति गीत भी बजते हुए नजर आए, जिनमें कस्बे वासी एवं छात्र-छात्राएं व विद्यालय का अन्य स्टाफ भी अपने आप को थिरकने से रोक नहीं पाया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक रमेश वर्मा, वरिष्ठ शिक्षक राजीव मिश्रा, आलोक वर्मा, विनीत कुमार, हंसराज सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ छात्राएं एवं कस्बे के तमाम संभ्रांत नागरिक व अन्य देशप्रेमी उपस्थित रहे।

rexpress 