रायबरेली-क्लासरूम में काली नागिन घुसने से मची अफरा-तफरी, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
शिवगढ़ रायबरेली। क्षेत्र के कम्पोजिट विद्यालय शिवगढ़ में उस समय हड़कम्प मच गया, जब एक काली नागिन अचानक क्लासरूम में घुस आई। नागिन को देखते ही छात्र-छात्राओं में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति की गम्भीरता को समझते हुए शिक्षकों ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया तथा सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद क्लासरूम के दरवाजे व खिड़कियां बंद कर दी गईं और दरवाजे के नीचे टाट की बोरियां लगाकर नागिन को बाहर निकलने से रोक दिया। जिसके बाद तत्काल डायल 112 व वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेस्ट गार्ड राजू और उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद विशेष उपकरण की मदद से नागिन को पकड़ लिया और सुरक्षित डिब्बे में बंद कर अपने साथ लेकर चले गए। प्रधानाचार्य राजेंद्र कुमार बाजपेई ने बताया कि नागिन बेहद फुर्तीली थी और बार-बार उछल रही थी, जिससे उसे पकड़ना चुनौतीपूर्ण रहा। नागिन के पकड़े जाने के बाद शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली।

rexpress 