रायबरेली-यातायात व्यवस्था को कंट्रोल करने में ट्रैफिक पुलिस दिख रही है नाकाम

रायबरेली-यातायात व्यवस्था को कंट्रोल करने में ट्रैफिक पुलिस दिख रही है नाकाम

-:विज्ञापन:-

रिपोर्ट-ओम द्विवेदी(बाबा)

मो-8573856824


जाम की स्थिति में लापरवाही बरतने और चालान करने में माहिर है ट्रैफिक पुलिस

रायबरेली। जी हाँ जनपद में शहर के अंदर यातायात व्यवस्था को कंट्रोल करने व जाम की स्थिति से निपटने में यातायात पुलिस नाकाम दिखती हुई दिखाई दे रही है। क्योंकि ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही के कारण यातायात व्यवस्था धडाम हो गई है। ताजा मामला सोमवार की दोपहर को देखने को मिला, जब शहर के खोया मंडी से लेकर जहानाबाद चौकी तक एक लंबा जाम लग गया। जिसमें इस कड़कड़ाती धूप हुआ व गर्मी में स्कूली बच्चों एवं मरीज को ले जा रही एक, दो नहीं बल्कि तीन एंबुलेंस फसी हुई नजर आई। जो कहीं न कहीं यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए तैनात किए गए जनपद के यातायात प्रभारी निरीक्षक व उनकी यातायात पुलिस की नाकामी को दर्शा रही है। फिलहाल शहर के अंदर जाम के वीडियो और फोटो लगातार वायरल हो रहे हैं। जो यातायात पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है। लोगों के बीच चर्चा इस बात की भी है कि जनपद के शहर में तैनात यातायात पुलिस जाम की व्यवस्था से निपटने में नाकाम है, लेकिन हेलमेट लगाए किसी बाइक सवार का हेलमेट न लगाने के लिए चालान करने में माहिर भी है। जो उनकी जिम्मेदारियां का जीता जागता उदाहरण पेश करता है।