रायबरेली-चोरी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

रायबरेली-चोरी करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

-:विज्ञापन:-



रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647

शिवगढ़ रायबरेली। दिनांक 10 फरवरी 2026 को वादिनी ने लिखित तहरीर देकर बताया कि दिनांक 28 जनवरी 2026 को कंपोजिट विद्यालय बहादुर नगर थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली से अज्ञात चोरों द्वारा टैबलेट, पंखा, ड्रिल मशीन, बूथ लेवल ऑफिसर का बैग एवं अन्य सामान चोरी कर लिया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना शिवगढ़ पर मुकदमा अपराध संख्या 45/2026 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात अभियोग पंजीकृत किया गया। शिवगढ़ पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर उक्त पंजीकृत अभियोग में बढ़ोत्तरी धारा 317 (2) बीएनएस के वांछित प्रकाश में आए अभियुक्त को कुलदीप कुमार पुत्र चंद्रकिशोर चौधरी निवासी ग्राम पडीरा खुर्द मजरे हसवा थाना शिवगढ़ जनपद रायबरेली को थाना क्षेत्र के रानीखेड़ा नाला बॉर्डर के पास से नियमानुसार गिरफ्तार कर स्थानीय थाने पर विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त के पास से बरामदगी के दौरान एक अदद टैबलेट सैमसंग कंपनी, एक अदद बाग सफेद रंग, एक अदद रंगीन पर्दा प्रिंटेड व चाभियो का गुच्छा बरामद हुआ है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक वीरेंद्र सिंह यादव, उप निरीक्षक संजय कुमार पाठक, कांस्टेबल उपेंद्र कुमार, कांस्टेबल बड़े बाबू गौतम की महती भूमिका रही।