रायबरेली 1155 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में
रिपोर्ट:- ऋषि मिश्रा
मो०न०:-9935593647
बछरावां, रायबरेली- बीते रविवार की देर शाम जारी पुलिस प्रेस नोट के अनुसार पुलिस अधीक्षक रायबरेली रवि कुमार के निर्देशन में जनपद में अवैध मादक पदार्थ/ द्रव्यों की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत दिनांक 16 अगस्त 2026 को थाना बछरावां पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान थाना क्षेत्र से एक अभियुक्त विजय सिंह उर्फ अन्ना पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम सेहगो पश्चिम थाना बछरावां जनपद रायबरेली को 1155 ग्राम अवैध गांजा के साथ नियमानुसार गिरफ्तार किया गया। जिस संबंध में थाना बछरावां पर मुकदमा अपराध संख्या 293/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। अभियुक्त के पास से एक अदद मोटरसाइकिल संख्या यूपी 33 बीआर 1460 सीज अंतर्गत धारा 207 एमवी एक्ट भी बरामद की गई है। अभियुक्त को गिरफ्तार करने में उप निरीक्षक नितिन कुमार, आरक्षी आशीष कुमार आरक्षी एजाज अहमद की महती भूमिका रही।

rexpress 